० माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष २०१५ में ८८.८३ फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण
० इंटरमीडिएट में पिछले साल ९२.२१ फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
० प्रदेश में ९२.१६ फीसदी छात्राएं तथा ८५.९१ फीसदी छात्र सफल हुए
० बालिकाओं के पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में काफी कमी आई है।
० कुल २९१९६२८ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें २७६४२७७ परीक्षा में शामिल हुए
० प्रदेश में १४७३०९० छात्र तथा १२९११८७ छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं
० कुल १२६५५१५ छात्र तथा ११८९९८१ छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं
० टॉपर्स की सूची में लखनऊ की छात्राओं का दबदबा।
० परीक्षा में लखनऊ पब्लिक कालेज, लखनऊ की ज्योति राठौर प्रथम और इसी कालेज की मांशी जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहीं।
० पिछले साल की तुलना में कुल परिणाम में ३.३८ फीसदी की कमी रही है।
० प्रदेश भर में जालौन जिले में सर्वाधिक ९६.२३ फीसदी विद्यार्थी सफल हुए
० नकलमंडी कहे जाने वाले कौशांबी जिले का रिजल्ट सबसे कम ५३.९६ फीसदी रहा
० इलाहाबाद प्रदेश में २९वें स्थान पर रहा। जिले का परिणाम ९२.७९ फीसदी रहा
० राजधानी लखनऊ का परीक्षा परिणाम ९४.३८ फीसदी रहा। यह १०वें स्थान पर रहा।
० प्रदेश के ४६ जिलों का परिणाम ९० फीसदी से अधिक रहा
० प्रदेश में ११ फीसदी परीक्षार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए हैं।