फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! मदरसा परीक्षा में कोई अव्वल ही नहीं!

Fri, 18 Jul 2014 10:54 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद का परिणाम बृस्पतिवार आधी अधूरी तैयारियों के साथ घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बार भी मदरसा परीक्षा में लड़कियों ने ही बाजी मारी। मदरसा बोर्ड का कुल नतीजा 85 फीसदी ही रहा। इसमें लड़कियों का नतीजा अव्वल रहा।

मदरसा शिक्षा परिषद से प्रदेश के 5 लाख 20 हजार छात्रों का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया।

अधूरी तैयारियों के बीच घोषित परिणाम में मदरसों के 85 फीसदी परिणाम में कौन अव्वल रहा इसका निर्णय नहीं हो सका। लेकिन उधर, पूरे परिणाम में लड़कियां आगे रहीं।

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन जैनुल साजदीन ने बताया कि मदरसा परीक्षा परिणाम समय से निकला गया है लेकिन अभी टॉपर्स का चयन इसलिए नहीं हो सका क्योंकि उसमें काफी वक्त लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका निर्णय एक सप्ताह में कर दिया जाएगा।

वेबसाइट पर डाउन लोड हुआ परीक्षा परिणाम
मदरसा शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर शाम चार बजे के बाद परीक्षा परिणाम लोड कर दिया गया।

मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार जावेद असलम के मुताबिक मदरसा शिक्षा परिषद के सभी छात्रों का परिणाम वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ओआरजी पर डाउनलोड कर दिया गया है।

रोल नंबर डाल कर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें