फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधी दिवस पर सम्मानित होंगी शख्सियतें

Fri, 18 Jul 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी जयंती के अवसर पर तीन अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में अविस्मरणीय योगदान देने वाली शख्सियतों को अवधी के विकास व प्रोत्साहन के लिए काम कर रहीं संस्थाएं सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि तुलसी जयंती अवधी दिवस के तौर पर मनाई जाती है।
अवधी विकास संस्थान की ओर से अवधी दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रसाद दीक्षित को संगीत नाटक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में ‘तुलसी अवधश्री सम्मान’ से नवाजा जाएगा।

संस्थान के विनोद मिश्र ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें अलंकृत किया जा रहा है।

स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र के अलावा उन्हें 21 हजार रुपये की धनराशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी। कार्यक्रम में अवधी के विकास पर गोष्ठी भी होगी, जिसमें ‘सामना’ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम शुक्ल साहित अवधी प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें