यूपी पुलिस में 41,610 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट सोमवार शाम सवा चार बजे घोषित कर दिया गया।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी कि परीक्षा में कुल 4,30,879 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
करीब 18 लाख ने दी थी परीक्षा
दरअसल, कुल 22,24,687 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद 21,62,379 को कॉल लेटर भेजे गए थे। प्रारंभिक लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2013 को यूपी के 75 जिलों के 4236 केंद्रों पर करवाई गई थी।
इस परीक्षा में 17,89,985 लोगों ने भाग लिया था। इनकी ओएमआर शीट वेबसाइट पर डाल दी गई थी। बाकी सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
यहां देखिए अपना रिजल्ट
यह रिजल्ट देखने के लिए आप वेबसाइट http://prpb.gov.in या http://uppbpb.gov.in और यूआरएल http://111.118.182.204/constablePETResult/ पर जा सकते हैं।
यहां पर रिजल्ट 28 जुलाई से 5 अगस्त तक देखा जा सकता है। सितंबर माह में फिजिकल फिटनेस करवाया जाएगा। इसकी तारीख का एलान बाद में किया जाएगा।