हिंदी संस्थान मे कविलोक साहित्यिक संस्थान व नवाब शाहाबादी फाउंडेशन द्वारा साहित्यकार रमा शंकर स
लखनऊ। नवाब शाहाबादी फाउंडेशन और कविलोक साहित्यिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ''नवाब शाहाबादी'' की स्मृति में एक शाम नवाब शाहाबादी के नाम... कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हिंदी संस्थान में किया गया। मुख्य अतिथि सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. सुनीता सिंह की मौजूदगी और डॉ. गोपाल शर्मा ''मृदुल'' की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रमाशंकर सिंह को नवाब शाहाबादी कविलोक गौरव सम्मान और युवा कवयित्री आकृति विज्ञा ''अर्पण'' को श्रीमती गीता श्रीवास्तव स्मृति कविलोक शक्ति सम्मान से नवाजा गया।
डॉ. आशुतोष वाजपेयी ने नवाब शाहाबादी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन गीतकार राजेश राज ने किया। साहित्यकार नवीन शुक्ल ''नवीन'' व सुप्रसिद्ध संगीतकार मृदुला श्रीवास्तव, रामऔतार पंकज, अनिल अनवर, रामयज्ञ त्रिपाठी, राजेन्द्र शुक्ल ''''राज'''', विशाल श्रीवास्तव, आदर्श सिंह ''निखिल'', रजनी राय, अरविन्द झा, विशाल श्रीवास्तव, शशि नारायण त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश निगम, डॉ. शिवभजन कमलेश, श्री कृष्णकांत झा, आवारा नवीन आदि साहित्यकार मौजूद रहे। नवाब शाहाबादी परिवार की तरफ से अनुप्रिय श्रीवास्तव, मंजुला सहाय, अनुपम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।