फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज के निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कुशल डॉक्टर तक नहीं थे।
विज्ञापन


रायबरेली के बछरावां के रहने वाले राज प्रताप सिंह की पत्नी किरन (48) के मुंह व नाक से 16 अगस्त को अचानक खून निकलने लगा था। परिजन पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए बड़े संस्थान ले गए, मगर आईसीयू की सुविधा न मिलने पर मोहनलालगंज स्थित मेडिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
बेटे रजत का आरोप है कि अस्पताल में कुशल डॉक्टर नहीं थे। ठेके पर डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया गया। इससे मरीज की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ गई। इलाज के लिए 50 हजार रुपये वसूल लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें