राजधानी में कैंसर मरीजों के उपचार के लिए संसाधन बढ़ेंगे। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसमें कैंसर संस्थान में संसाधन बढ़ेंगे तो एसजीपीजीआई में ब्रोनकोस्कोपी लैब बनेगी।
इससे कैंसर व सांस के मरीजों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा वाली पीएचसी का निर्माण होगा तो सीएचसी में अग्निशमन की व्यवस्था की जाएगी।
चकगंजरिया स्थिति कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में गैर वेतन मद के लिए दो किस्त में 10 करोड़ रुपये जारी किया गया था। यहां तीसरी किस्त में पांच करोड़ रुपया जारी किया गया है।
इससे यहां उपचार के लिए संसाधनों का विकास किया जाएगा। इसी तरह एसजीपीजीआई में ब्रोनकोस्कोपी लैब का विस्तार किया जाएगा।
पल्मोनरी विभाग में तीन करोड़ छह लाख से बनने वाली इस लैब से सांस के मरीजों को राहत मिलेगी। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 53 लाख रुपया जारी किया गया है।
इसी तरह चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय के विभिन्न मदों के तहत 49 लाख रुपया जारी किया गया है।