फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
स्वदेशी को अपनाने की शपथ लेते सिंधी समाज के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल के चालीहा साहिब महोत्सव में सोमवार को पूजन किया और भोग लगाकर प्रसाद बांटा। कृष्णानगर में सिंधी पंचायत ने स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री की अपील पर सिंधी समाज के लोगों ने ‘विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ’ का नारा बुलंद किया।
विज्ञापन

सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, सिंधी पंचायत कृष्णानगर के अध्यक्ष अशोक चांदवानी, महामंत्री महेश तलरेजा, कोषाध्यक्ष नीरज राजपाल, लाल चंद मंजर, दिनेश रायचंदानी ने संकल्प दिलाया कि हमारा समाज प्रधानमंत्री की अपील पर अमल करेगा।

राजाजीपुरम स्थित झूलेलाल मंदिर के प्रमुख संजय जसवानी ने पूजा के बाद समाज को विदेशी वस्तुओं को त्याग करने का संकल्प दिलाया। अशोक मोतियानी ने बताया कि सिंधी समाज में ज्यादातर कारोबारी हैं। इनसे अपील की जा रही है कि विदेशी सामान न खरीदेंगे और न ही बेचेंगे।
विज्ञापन


सिंधुनगर सिंधी पंचायत के अलावा इंदिरानगर सिंधी मंदिर, शिव शांति आश्रम में भी चालीहा साहिब महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने भगवान झूलेलाल के गीत गाए और भंगड़ा किया। चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष रतन मेघानी, संरक्षक अशोक चांदवानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी, पटेल हिरवानी ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें