फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की सहायता के बाद लाइनमैन के शव का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को लाइनमैन की मौत के मामले में सहायता राशि न मिल जाने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े परिवारीजनों के आगे बिजली विभाग को झुकना ही पड़ा। रविवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने मृतक के घर पहुंचकर उसकी पत्नी को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके बाद परिवारीजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के दायमपुर निवासी मिट्ठू बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के तौर पर तैनात था। बताया जाता है कि शनिवार सुबह वह थाना क्षेत्र के नसीरपुर में हाइटेंशन तार में आई गड़बड़ी को दूर करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। गड़बड़ी दूर करने के दौरान ही तार में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा उसे बसखारी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टम के बाद शाम तक शव घर पहुंचने पर परिजनों ने दाह संस्कार से मना कर दिया। परिजनों की मांग थी कि बिजली विभाग पहले सहायता राशि दिलाए, इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस बीच रविवार को अधिशाषी अभियंता आलापुर सुभाष चंद्र सागर ने एसडीओ सुनील द्विवेदी तथा जेई गणेश प्रजापति के साथ गांव पहुंचकर दिवंगत की पत्नी उषा को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा।
विज्ञापन

इसके बाद परिवारीजन शव के दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल विजय प्रकाश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील वर्मा, लाल बहादुर वर्मा व मंगला प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें