फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Hospital: इमरजेंसी ड्यूटी से फिर गायब रहे रेजीडेंट डॉक्टर, प्रशासन ने जारी की नोटिस

Wed, 07 May 2025 06:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बलरामपुर अस्पताल में लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ जब एक ईएमओ व दो इंटर्न के भरोसे इमरजेंसी चल रही थी। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
दूसरे दिन भी डीआरपी रेजिडेंट गायब रहे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम (डीआरपी) के तहत तैनात रेजीडेंट डॉक्टरों की मनमानी जारी है। 7 मई को दूसरे दिन पहली पॉली में रेजीडेंट डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहे। मात्र एक मेडिकल अफसर (ईएमओ) व इंटर्न के भरोसे इमरजेंसी ओपीडी का संचालन हुआ। इससे मरीजों के इलाज और भर्ती में अड़चन आई। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आपात बैठक कर गैरहाजिर रहने वाले रेजीडेंट डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


इमरजेंसी में मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए डीआरपी रेजीडेंट की तैनाती की गई है। ये डॉक्टर पीजी की पढ़ाई के साथ सेवाएं देते हैं। इमरजेंसी की हर पाली में दो रेजीडेंट की तैनाती की व्यवस्था है, लेकिन रेजीडेंट डॉक्टर ड्यूटी नहीं कर रहे। 5 मई की दोपहर 12 बजे मेडिकल अफसर व दो इंटर्न ने इमरजेंसी ओपीडी संभाली, जबकि रेजीडेंट ड्यूटी से गायब रहे। जानकारी पर अस्पताल निदेशक ने आनन-फानन में बैठक बुलाई। सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ मीटिंग के बाद पत्र जारी किया कि कोई अनुपस्थित होता है, तो संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को ऐसे डॉक्टरों की गैरहाजरी की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजी जाए।

ये भी पढ़े- UP: हमने राफेल पर नींबू-मिर्च नहीं टांगी, दुश्मनों को नींबू-मिर्च लगा दी है... केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
UP: मई की गर्मी ने दिखाए तेवर... अगले पांच दिनों में पांच डिग्री चढ़ेगा पारा, ऐसा है मौसम का पूर्वानुमान

इमरजेंसी में मरीजों का दबाव
बलरामपुर अस्पताल की इरमजेंसी में 140 से अधिक बेड हैं। 24 घंटे में औसत 120 से अधिक मरीज भर्ती किए जाते हैं। इससे यहां हमेशा मरीजों का दबाव रहता है। अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत  मिली थी कि इमरजेंसी में कई डीआरपी वाले डॉक्टर ड्यूटी नहीं करते हैं। गैरहाजिर रहने वालों को नोटिस दिया गया है। यह भी नियम बना है कि जानकारी दिए बिना ड्यूटी से गायब रहने वाले को अनुपस्थित मानकर उसकी रिपोर्ट संबंधित मेडिकल कॉलेज को भेजी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें