फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंपनी बनाकर रेजिडेंट दंपती ने कराया निवेश, केजीएमयू ने बनाई समिति

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में सीनियर रेजिडेंट दपंती डाॅक्टरों पर जूनियरों ने रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दंपति ने ठगी की नीयत से कंपनी बनाई थी। इसमें जूनियर रेजिडेंट से निवेश करवाया और अब रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। शिकायत के बाद केजीएमयमू प्रशासन ने जांच के लिए समिति बनाई है।
विज्ञापन

तीन जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की शिकायत के अनुसार एनॉटमी विभाग में तैनात सीनियर रेजिडेंट और फिजियोलाॅजी विभाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में तैनात उनकी पत्नी ने कंपनी का गठन किया था। पति की हाल ही में अमेठी मेडिकल कॉलेज में तैनाती हो गई है। दोनों ने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों से संपर्क कर अपनी कंपनी का जिक्र कर कम समय में बिना काम अधिक पैसे कमाने का झांसा दिया। कई जूनियर डाॅक्टर इसके झांसे में आ गए। एक साल बीतने के बाद जब रकम नहीं मिली तो तीन जूनियर डाॅक्टरों ने केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक मामले की तीन सदस्यी समिति जांच करेगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें