फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंच पर उतरी ट्रेन, क्रांतिकारियों ने लूटा खजाना

विज्ञापन
भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल की ओर से संगीत नाटक अकादमी में सोमवार को नाटक काकोरी एक्शन का
विज्ञापन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल की ओर से संगीत नाटक अकादमी में सोमवार को नाटक काकोरी एक्शन का मंचन किया गया। केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की ओर से अमृत पुरस्कार और हिंदी संस्थान से कला भूषण सम्मान से नवाजे जा चुके चर्चित नाटककार सुशील कुमार सिंह के नाटक काकोरी एक्शन में क्रांतिकारियों की ओर से काकोरी में सहारनपुर-लखनऊ 8 डाउन पैसेंजर ट्रेन में लूटे जाने की घटना को जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया गया। साउंड व लाइट व्यवस्था के बेहतरीन संयोजन के बीच ऐसा लगा कि जैसे कलाकारों की अदाकारी ने इस नाटक को वास्तविकता के धरातल पर उतार दिया हो।
विज्ञापन


मंच पर काकोरी स्टेशन पर ट्रेन के आने का दृश्य दर्शकों ने खूब पसंद किया। काकोरी ट्रेन एक्शन की सौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंचित इस नाटक का निर्देशन बीएनए के प्रशिक्षक डॉ. सुमित श्रीवास्तव ने किया। नाटक में संगीत पक्ष को भी प्राथमिकता दी गई और इसमें उत्तर भारत के लोकप्रिय गीत रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे... का भी प्रयोग काफी आकर्षक रहा। नाटक में दिखाया गया कि शाहजहांपुर का एक नाट्य दल, लखनऊ में काकोरी शताब्दी वर्ष के ही उपलक्ष्य में कोई प्रस्तुति करने जा रहा है। लेकिन दुर्भाग्य से जिस बस में वह बैठे थे वह एक खटारा बस थी और काकोरी स्टेशन के पास ठीक उसी जगह पर आकर खराब हो जाती है जहां 100 साल पूर्व यह ऐतिहासिक घटना हुई थी।
कलाकारों को इससे हताशा होती है और वह मैनेजर से उलझ जाते हैं पर जल्द ही कलाकारों को मालूम हो जाता है कि यह वही जगह है जहां क्रांतिकारियों ने ट्रेन का खजाना लूटा था। उन्हें इस जगह पर कुछ और अहसास होने लगता है तो वे रोमांचित हो उठते हैं। लखनऊ वहां से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर है। बस जब तक ठीक हो, कलाकार अपने थीम सॉन्ग की रिहर्सल करने लगते हैं। इसी के साथ नाटक का शुरू होता है और घटनाओं का एक रोमांचकारी सिलसिला शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, मन्मथ नाथ गुप्त, शचिंद्रनाथ बख्शी और चंद्रशेखर आजाद के किरदारों में कलाकारों ने जान फूंक दी। क्रांतिकारी हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल जाते हैं। इस दौरान बीएनए के निदेशक बिपिन कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी, अभिनेता चंद्रभूषण सिंह, रंगमंडल प्रमुख प्रिवेंद्र सिंह और नाटक के लेखक सुशील सिंह समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल की ओर से संगीत नाटक अकादमी में सोमवार को नाटक काकोरी एक्शन का

भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल की ओर से संगीत नाटक अकादमी में सोमवार को नाटक काकोरी एक्शन का

भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल की ओर से संगीत नाटक अकादमी में सोमवार को नाटक काकोरी एक्शन का

भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल की ओर से संगीत नाटक अकादमी में सोमवार को नाटक काकोरी एक्शन का

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें