फैजाबाद में एक विश्वविद्यालय के हॉस्टल में शोध छात्र के साथ एक युवती पकड़ी गई। इस मामले को विश्वविद्यालय ने जल्दबाजी में चुपचाप निपटा दिया। कार्रवाई के तौर पर आरोपी छात्र को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया है।
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में गुरुवार की रात गंगा छात्रावास में एक युवती के साथ शोध छात्र के पकड़े जाने के मामले में आनन-फानन में कार्रवाई कर दी गई।
आरोपी छात्र को विवि ने हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया है। इस आदेश पर सर्वसम्मति से विद्वत परिषद की शुक्रवार हुई बैठक में मुहर लगा दी गई। युवती के भी विवि परिसर में आने पर रोक लगा दी गई है।
गुरुवार को विश्वविद्यालय के गंगा छात्रावास के कक्ष संख्या-88 में एक शोध छात्र द्वारा अवैध रूप से एक युवती को छिपाकर रखने का मामला सामने आया।