फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एमबीबीएस व विशेषज्ञ डॉक्टरों की पुनर्नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, चार नवंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

Thu, 20 Oct 2022 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों की दोबारा भर्ती शुरू की जा रही है। इसके लिए आवेदन का समय तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को दोबारा मौका दिया जा रहा है। इस बार एमबीबीएस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पुनर्नियुक्ति एक साथ होगी। इसके लिए 21 अक्तूबर से चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भरी जाने वाले एमबीबीएस के 500 पद हैं। वर्तमान में इनमें से 433 पद खाली हैं। इसी तरह विशेषज्ञ के 500 पदों में से 250 खाली हैं। एमबीबीएस डॉक्टरों के सर्वाधिक 14 पद श्रावस्ती में खाली हैं। इसी तरह बिजनौर, चित्रकूट, महोबा व कासगंज में 12-12, हापुड़, बलरामपुर, एटा, इटावा व मैनपुरी में 11-11 पद और बागपत व बांदा में 10-10 पद खाली हैं।

अन्य जिलों में 10 से कम पद हैं। वहीं लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, नोएडा, झांसी और कानपुर में सभी पद भरे हैं। इसी तरह विशेषज्ञ चिकित्सकों के सर्वाधिकनौ पद संभल में खाली हैं।
विज्ञापन


अन्य जिलों में इससे कम पद हैं। जबकि अंबेडकरनगर, बागपत, बाराबंकी, बुलंदशहर, गाजीपुर, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, संतकबीरनगर और वाराणसी में कोई पद खाली नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें