किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पैरामेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों में चयनित अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए 17 जुलाई को रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 18 जुलाई को उन्हें प्रमाणपत्र सत्यापित करवाने होंगे।
अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी की पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग में सफल अभ्यर्थियों को अब केजीएमयू में रिपोर्टकरना है। इसके बाद उनके दस्तावेज सत्यापित होंगे। इसके बाद ही उनका दाखिला पक्का माना जाएगा। दस्तावेज सत्यापन सुबह 9:30 बजे से कलाम सेंटर के कमरा नंबर 102 में होगा।