लखनऊ। अलीगंज सीएचसी परिसर में करीब छह माह पहले लगाए गए टाइल्स टूटने के मामले में फजीहत के बाद सीएमओ ने मंगलवार को जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ का कहना है कि जेई से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
अलीगंज सीएचसी परिसर में छह माह पहले करीब 10 लाख रुपये खर्च कर टाइल्स लगाए गए थे। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना बेस बनाए आड़े- तिरछे टाइल्स लगा दिए। जब डॉक्टरों व कर्मचारियों के वाहन टाइल्स से गुजरे तो, वे टूट गए। लाखों रुपये की इस बर्बादी के बाद सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ कार्यालय को कोई जानकारी नहीं दी थी। अब मामला सामने आने के बाद सीएमओ ने सिविल इंजीनियर धर्मेश को मामले की जांच सौंपी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जेई से निरीक्षण कर फोटो समेत साक्ष्य मांगे गए हैं। घटिया निर्माण मामले में संंबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।