फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौ हजार दीपों से जगमगाई यमुनाझील, भजनों से गूंजा परिसर

विज्ञापन
मोतीढील सेवा समिति और अटल पार्क की ओर से ऐशबाग मालवीयनगर की यमुनाझील पार्क में देव दीपावली उत्स
विज्ञापन
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार शाम में ऐशबाग के मालवीयनगर स्थित यमुनाझील का किनारा नौ हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। झील के दोनों ओर सजे अटल पार्क और पिकनिक स्पॉट पार्क में दीपों की अविरल श्रृंखला ने देव दीपावली का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। रंगीन झालरों से सजे पार्क, रोशनी में चमकते फव्वारे और आसमान में आतिशबाजी ने उत्सव की छटा बिखेर दी। इस दौरान लोगों ने दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के नजारों को मोबाइल कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने रंगोली सजाकर और तुलसी पूजन के साथ उत्सव की शुरुआत की। इसके बाद सांस्कृतिक मंच पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ और सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। भजन गायक एसपी साहू और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। श्रीराधा-कृष्ण की झांकी, नृत्य प्रस्तुतियों और बाल कलाकार दीक्षिता शुक्ला के भावनृत्य ने भी लोगों का मन मोहा। संयोजक गौरव वाजपेयी ने बताया कि चार वर्ष पहले 21 दीपों से शुरू हुआ यह आयोजन अब नौ हजार दीपों तक पहुंच गया है। आरती और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन

मोतीढील सेवा समिति और अटल पार्क की ओर से ऐशबाग मालवीयनगर की यमुनाझील पार्क में देव दीपावली उत्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें