फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव: 73 बूथों पर दोबारा मतदान सम्पन्न, 61 फीसदी वोटिंग

Thu, 31 May 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
file foto - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव में बुधवार को 73 मतदान बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। इसमें 61 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से कैराना के साथ ही नूरपुर विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव की मतगणना होगी।

विज्ञापन


कैराना उप चुनाव में 28 मई को हुए मतदान के दौरान वीवीपैट मशीनें व ईवीएम में आई खराबी के चलते चुनाव आयोग ने इन बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया था। इसके बाद बुधवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कैराना में शामली विधानसभा क्षेत्र के 4, थाना भवन के 1, गंगोर के 45 और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के 23 मतदान केंद्रों पर दोबारा मत पड़े।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि शाम 6 बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नूरपुर विधानसभा उप चुनाव की मतगणना बिजनौर में होगी।
विज्ञापन


जबकि कैराना संसदीय क्षेत्र के शामली, कैराना व थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना शामली में होगी। गंगोर व नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सहारनपुर में होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें