फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्यकारिणी, सदन के चक्कर में फंसी सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम सदन और कार्यकारिणी के चक्कर में नगर निगम के कई जरूरी काम फंस गए हैं। टूटी सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क भी रुक गया है। पैचवर्क पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास होना है, लेकिन कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव न होने से यह रुका है।
विज्ञापन

एक जून को 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य सेवानिवृत्त हुए थे, मगर इनकी जगह एक महीने से नए सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया है। कार्यकारिणी अधूरी होने से सामान्य सदन की बैठक भी नहीं बुलाई जा सकती। इसी वजह से करीब दो महीने पहले शासन से जारी नई पार्किंग नियमावली भी नगर निगम लागू नहीं कर पा रहा है। इसे लागू करने के लिए सदन से उसे पास कराना जरूरी है।
इसी तरह किराये पर उठी संपत्तियों के विवाद को दूर करने के लिए समिति की रिपेार्ट लागू होनी है, जिसमें संपत्तियों का नामांतरण मौजूदा कब्जेदार के नाम किया जाना है। इसके लिए समिति अलग-अलग शुल्क भी तय कर चुकी है, जिसे नगर निगम सदन और कार्यकारिणी की मोहर लगने के बाद लागू किया जाना है। ऐसे में यह भी काम फंसा हुआ है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर होगा सदन
Iनगर निगम सदन एक सप्ताह के अंदर होगी। विकास का कोई काम रुकेगा नहीं। वार्ड विकास निधि जारी की जा चुकी है, जिससे हर वार्ड में 50-50 लाख के काम कराए जा सकते हैं। पैचवर्क भी जहां जरूरी हैं, कराए जाएंगे। बजट की समस्या नहीं आएगी। बारिश का मौसम है ऐसे में सदन में इंजीनियर और जोनल अभियंताओं- जोनल अधिकारियों को नहीं बुलाया जाएगा, वह फील्ड में रहेंगे। I
विज्ञापन

I- सुषमा खर्कवाल, महापौरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें