फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम की पैड़ी का होगा कायाकल्प, हर की पैड़ी जैसी भव्य व आकर्षक बनेगी

Fri, 17 May 2019 03:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
har ki pauri
विज्ञापन
अयोध्या में राम की पैड़ी सुंदरता, आकर्षण और भव्यता में हरिद्वार की हर की पैड़ी जैसी होगी। जुलाई के पहले सप्ताह तक पवित्र सरयू नदी के समानांतर बने टैंक और उसके किनारे के घाट पर उसका बहता पानी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा। पानी इतना स्वच्छ होगा कि श्रद्धालु उसका आचमन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी की तर्ज पर योगी सरकार ने अयोध्या में सरयू किनारे राम की पैड़ी का जीर्णोद्धार शुरू कराया है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रही राम की पैड़ी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगी। 
विज्ञापन

पैड़ी के सामने स्थित टैंक समतल है। इसमें सरयू नदी से 30 से 40 क्यूसेक पानी पंप करके डाला जाता है। पानी स्थिर होने से कुछ दिन बाद इसमें दुर्गंध आने लगती है। इसके समाधान के लिए जल को प्रवाहित करने की योजना चल रही है। 

इसके लिए टैंक को इस तरह से ऊंचा उठाया गया है कि उसमें आने वाले पानी प्रवाह के साथ सरयू नदी में मिल जाए। टैंक की क्षमता को भी 240 क्यूसेक तक बढ़ाया गया है। पर्यटन विभाग इसका निर्माण करा रहा है। सिंचाई विभाग को इसमें कार्यदायी संस्था नामित किया है। पर्यटन विभाग का कहना है कि इस वर्ष दीपोत्सव में राम की पैड़ी की भव्यता और प्रवाहित निर्मल जल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

ये काम भी जल्द होंगे
अयोध्या में श्रीराम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने के अलावा गुप्तार घाट व लक्ष्मण किला घाट के सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें