फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देश पर बलिदान होने वालों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देश पर बलिदान होने वाले सैनिकों को नमन करने के लिए को बुधवार को 77वें सेना दिवस पर छावनी स्थित सूर्या कमान के युद्ध स्मारक स्मृतिका पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सूर्या कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने राष्ट्र सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों के सम्मान में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

साल 1949 में 15 जनवरी को जनरल केएम करियप्पा ने स्वतंत्र भारत की भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ के रूप में अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर एफआरआर बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली। तभी से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले साल सेना दिवस परेड लखनऊ में आयोजित की गई थी। सेना दिवस परेड को देश भर के स्थानों पर ले जाने की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष परेड का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें