उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की कार को टक्कर मारने के आरोपी ट्रक ड्राइवर व क्लीनर की रिमांड आज (बुधवार) खत्म हो रही है। सीबीआई की टीम इन दोनों को नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर ले गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि 28 जुलाई को पीड़िता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी। टक्कर लगने के समय ट्रक आशीष पाल चला रहा था और क्लीनर मोहन श्रीनिवास ट्रक पर बैठा था।