फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण: चर्च को बताते थे मंदिर, ऊं श्रीयीशुख्रीष्टाय नमः का कराते थे जाप, 28 साल से सक्रिय था गिरोह

Fri, 31 Jul 2026 09:17 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मोहनलालगंज में धर्मांतरण गिरोह के कारनामों का पर्दाफाश होता जा रहा है। गिरोह के सदस्य बेहद चालाकी से काम करते थे। वो प्रार्थना करने पर जीवन में चमत्कार होने का झांसा देते थे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज में हिंदुओं को ईसाई बनाने वाला गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से काम करता था। 28 साल पहले तमिलनाडु से लखनऊ आए डेनियल ने लोगों को खूब गुमराह किया। गिरोह में शामिल लोगों ने वर्ष 2021 में शिवलर गांव में एक घर में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा शुरू की थी। इस चर्च को गिरोह के लोग प्रभु ईसामसीह मंदिर बताते थे। गांव में इसका दिशासूचक बोर्ड भी लगाया गया था।

विज्ञापन


प्रार्थना सभा में पहुंचने वाले लोगों से ऊं श्रीयीशुखीष्टाय नमः का जाप कराया जाता था। यह सब इसलिए होता था ताकि लोगों को गिरोह पर संदेह न हो।

ये भी पढ़ें - अगस्त के पहले सप्ताह से फिर जोर पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को पूरे प्रदेश में चली पुरवाई; जारी हुए पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें - आकाश आनंद तैयार करेंगे सोशल मीडिया टीम संग चुनाव प्रचार की रणनीति, बसपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे
विज्ञापन


धीरे-धीरे प्रार्थना सभा में धर्म का प्रचार प्रसार शुरू किया गया। धार्मिक किताबें पढ़कर सुनाई जाने लगीं। जो लोग पढ़े-लिखे थे उन्हें किताबें देकर घर पर प्रार्थना करने पर जीवन में चमत्कार होने का झांसा दिया गया। कम पढ़े-लिखे लोगों की आर्थिक मदद कर उनका धर्मांतरण करवा दिया गया।

शिकायत पर पुलिस ने हटवाया था बोर्ड
धीरे-धीरे इलाके में धर्मांतरण कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ी तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने गांव में लगा दिशासूचक बोर्ड हटवा दिया।
विज्ञापन


मोहनलालगंज पुलिस ने गिरोह के सरगना डेनियल के बैंक खातों की छानबीन की है। एडीसीपी साउथ वसंथ रल्लापल्ली के मुताबिक पड़ताल में आरोपी के खातों में बाहर से रुपये आने की पुष्टि हुई है। पुलिस डेनियल और उसकी पत्नी की संपत्ति के बारे में भी पता लगा रही है।

अमर उजाला को बताएं: आपके आसपास भी धर्मांतरण से जुड़ा गिरोह सक्रिय हो तो अमर उजाला को 7617566164 नंबर पर व्हाट्सएप करके जानकारी दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें