फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज में राहत कार्य जारी, जनप्रतिनिधियों ने दौरा किया

विज्ञापन
बाढ़ से परेशान लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र में जलभराव अभी कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को आठवें दिन भी राहत कार्य जारी रहा। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व विधायक नीरज बोरा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और समस्याओं की जानकारी ली। गोमती लॉन व मेहंदी लॉन में बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया। आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगातार स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। प्रभावित परिवारों को भोजन, पेयजल और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि राहत कार्यों में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, सौरभ वाल्मीकि और मानवेन्द्र सिंह प्रमुख थे।

बाढ़ से परेशान लोग।

बाढ़ से परेशान लोग।

बाढ़ से परेशान लोग।

बाढ़ से परेशान लोग।

बाढ़ से परेशान लोग।

बाढ़ से परेशान लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें