फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में राहत : बाराबंकी में देखा गया तेंदुआ, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Tue, 28 Dec 2021 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

कमलेश यादव के अनुसार लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम पंचायत निंदूरा के ही मजरे ग्राम निगोहा के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ अचानक उनकी कार के सामने से निकला। उन्होंने मोबाइल में फोटो करना चाहा मगर हड़बड़ाहट में ऐसा नहीं हो सका और तब तक तेंदुआ निकल गया।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ जिले के निंदूरा इलाके में विचरण कर रहा है। निंदूरा के प्रधान ने तेंदुए को देखने की बात कहते हुए जब पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी तेंदुआ का पता लगाने में लगे थे।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम निंदूरा निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव के अनुसार लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम पंचायत निंदूरा के ही मजरे ग्राम निगोहा के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ अचानक उनकी कार के सामने से निकला। उन्होंने मोबाइल में फोटो करना चाहा मगर हड़बड़ाहट में ऐसा नहीं हो सका और तब तक तेंदुआ निकल गया।

कमलेश ने इसकी सूचना कुर्सी पुलिस को दी तो कुछ ही देर में कुर्सी पुलिस मौके पर आ गई। ग्रामीण भी एकत्र हो गए और वन विभाग को भी सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज राममूर्ति कनौजिया ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। एहतियातन ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। देर रात तक पुलिस व वन विभाग की टीम काम्बिंग में लगी थी। पूरे क्षेत्र में तेंदुए के आने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें