फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड कटिंग पर नगर निगम ने लगाई रोक

Fri, 30 May 2014 09:40 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद नगर निगम ने भी बृहस्पतिवार को रिलायंस की किसी भी तरह की रोड कटिंग पर रोक लगा दी है। रिलायंस को एक निश्चित समय तक रोड कटिंग की अनुमति थी।
विज्ञापन


मगर अब वह समय सीमा समाप्त हो गई है। इसलिए कंपनी अब नई जगह रोड नहीं काट सकती है।

हाईकोर्ट ने बीते रोज रोड कटिंग पर रोक लगाई थी। इसके बाद अब नगर निगम भी जोर कस रहा है।

रिलायंस की खोदाई को लेकर पहले भी कई बार बवाल हो चुका है। कंपनी पर बिना इजाजत रोड कटिंग की शिकायत की जाती रही है।

विकास नगर, इंदिरा नगर, चिनहट, अलीगंज और अन्य कई जगहों पर सड़क खोदने पर लोगों ने हंगामा किया।

अब जबकि हाईकोर्ट ने इस पर सख्ती की तो नगर निगम ने भी नया आदेश जारी कर दिया है।

इस संबंध में अपर नगर आयुक्त प्रशासन विशाल भारद्वाज ने बताया कि रिलायंस की नई रोड कटिंग अब नहीं हो सकेगी।

पहले रोड कटिंग की जाती रही है। इसके लिए एक निर्धारित समय तय था, वह समय अब पूरा हो गया है। इसलिए अब रोड कटिंग नहीं करने दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें