फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन लें गाड़ियों के वीआईपी नंबर

Fri, 30 May 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी सहित चार जनपदों में दो जून से वाहनों के वीआईपी नंबर का ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले कानपुर में वीआईपी नंबरों का रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। वीआईपी नंबर आवंटित करने के लिए पंजीयन अधिकारी को अधिकृत किया गया है।
परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि दो जून से लखनऊ, इलाहाबाद, अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर में वीआईपी पंजीयन नंबर के ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए परिवहन विभाग और एनआईसी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है।

वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करने के साथ ही अति महत्वपूर्ण, अति आकर्षक, महत्वपूर्ण, आकर्षक पंजीयन नंबर के लिए निर्धारित फीस की रकम ऑनलाइन पेमेंट करके आरक्षित करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें