फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विवि: पीएचडी में 25 छात्रों ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
पुनर्वास विवि: पीएचडी में 25 छात्रों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग हुई। यहां 27 सीटों पर 25 छात्रों ने प्रवेश लिया। पहले राउंड की काउंसिलिंग प्रशासनिक भवन में 10 व 11 जून को हुई थी।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि अंग्रेजी विभाग में छह, कंप्यूटर साइंस विभाग में एक, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एक, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में एक, विशेष शिक्षा (श्रवण बाधित) विभाग में एक, वाणिज्य विभाग में एक सीट पर प्रवेश हुआ। मैनेजमेंट विभाग में पांच सीटों में चार, राजनीति शास्त्र विभाग में नौ सीट के सापेक्ष आठ विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। स्टेटिस्टिक्स विभाग में दो सीटों पर प्रवेश हुआ। पीएचडी में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के काउंसिल की 19 जून को है। इस संबंध में प्रवेश निदेशक प्रो. आरके श्रीवास्तव की ओर से विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें