फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: नियमित पीएचडी को पार्ट टाइम में बदल सकेंगे छात्र, शोध के दौरान नौकरी लगने वाले छात्रों को मिलेगी सुविधा

Sat, 27 May 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध के दौरान नौकरी लगने पर छात्र अपनी नियमित पीएचडी को पार्ट टाइम में बदलवा सकेंगे। इससे शोधार्थियों को नौकरी के कारण पीएचडी नहीं छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नियमित पीएचडी को पार्ट टाइम पीएचडी में बदलवा सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय पीएचडी के अध्यादेश में संशोधन कर प्रावधान करने जा रहा है। इससे शोध के दौरान नौकरी पाने वाले छात्रों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


लविवि के संशोधित पीएचडी अध्यादेश में शोध के दौरान नौकरी लगने वाले छात्रों को विशेष राहत देने की तैयारी है। इसके लिए विवि ऐसे विद्यार्थियों को यह सुविधा देगा कि नौकरी लग जाने पर वह अपनी पीएचडी को पार्ट टाइम में बदलवा कर जारी रख सकें।

ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी से बदला मौसम, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं होर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छात्रा की छत से गिरकर मौत पर खुलासा: प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज


दरअसल, किसी पीएचडी में अध्ययनरत शोधार्थी की नौकरी लग जाने के बाद वह अपनी थीसिस पूरी नहीं कर पाता है और पीएचडी बीच में ही छोड़ देता है। इससे शोधार्थी व विश्वविद्यालय दोनों को नुकसान होता है। नई व्यवस्था से अधिकतम छात्र अपनी पीएचडी पूरी कर सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें