फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार सिर में दर्द रहे और उल्टी हो तो जांच कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार सिर में दर्द रहे और उल्टी हो तो जांच कराएं
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया, आंखों की रोशनी जाने लगे तो ट्यूमर होने की आशंका
इंटरनेशनल ब्रेन ट्यूमर अवेयरनेस वीक शुरू
लगातार सिर में दर्द बना रहे, उल्टी हो, आंखों की रोशनी जाने लगे तो जांच करा लेनी चाहिए। ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिहाज से इन दिनों इंटरनेशनल ब्रेन ट्यूमर अवेयरनेस वीक शुरू किया गया है। यह 24 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। पेश है ब्रेन ट्यूमर के बारे में जानकारी देती एक रिपोर्ट।
गामा नाइफ से बिना सिर खोले सर्जरी
लोहिया संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने कहा कि सिर दर्द, उल्टी, दौरा और आंखों की रोशनी अचानक कम होना भी ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हैं। डॉक्टर की सलाह पर तुरंत सीटी स्कैन कराना चाहिए। ट्यूमर का पता चलने पर डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन कराया जा सकता है। यदि दिमाग में तीन सेंटीमीटर से कम आकार का ट्यूमर है तो ठीक होने की उम्मीद ज्यादा रहती है। गामा नाइफ से बिना सिर खोले ट्यूमर को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

जांच में ट्यूमर निकले तो घबराएं नहीं
न्यूरो सर्जन डॉ. रवि शंकर ने बताया कि जांच के दौरान सिर में ट्यूमर निकले तो घबराएं नहीं। यह जरूरी नहीं है कि हर ट्यूमर कैंसर वाला ही हो। अब नई तकनीक आ गई है। ऐसे में एक से दो सेंटीमीटर का चीरा लगाकर ट्यूमर की सर्जरी की जा सकती है। मरीज को 24 से 72 घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया जाता है। सर्जरी काफी आसान और कम खर्चीली हो गई है। जांच के आधार पर चिकित्सक दवाएं देते हैं। कई बार यह दवाओं से ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन

गिलास भरा पानी ना उठे तो डॉक्टर को दिखाएं
लोहिया संस्थान के न्यूरो सर्जन डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि सिर में दर्द लगातार होने का समय बढ़ना, पहले सप्ताहभर में एक दिन में दर्द होता था और अब हर दो दिन में होने लगा है। दर्द के साथ उल्टी होना, आंखों से कम दिखाई पड़ना। हाथ पैर में कमजोरी महसूस होना। यदि हाथ से गिलासभरा पानी उठा रहे हैं तो पानी गिर जा रहा है आदि लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए। ट्यूमर हो सकता है। एमआरआई और सीटी स्कैन से ट्यूमर के बारे में पता चल गया है तो यह अच्छी बात है। घबराएं नहीं। हर ट्यूमर कैंसर वाला नहीं होता है। कैंसर वाले ट्यूमर को कीमोथेरेपी दी जाती है। जब उसका आकार छोटा हो जाता है तो सर्जरी की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें