फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghar Ghar Kanha Radha : घर-घर कान्हा-राधा में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आयोजन 17 अगस्त को

Sun, 14 Aug 2022 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम घर-घर कान्हा-राधा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। जिसके लिए व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। दो साल के ब्रेक के बाद फिर अमर उजाला के साथ जन्माष्टमी कुछ नए अंदाज में मनाइए। घर-घर कान्हा के साथ अब जुड़ गया है राधा का नाम भी। जी, हां इस बार के आयोजन को नाम दिया गया है-‘घर-घर कान्हा-राधा’। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से शुरू हो गया है। आयोजन 17 अगस्त को होगा। आयोजन स्थल और समय की घोषणा 15 अगस्त के अंक में की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए हमें करें व्हाट्सएप या ई-मेल, क्योंकि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। 

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन करते समय दें ध्यान
-दो श्रेणियों में बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। पहली श्रेणी में तीन साल तक के तो दूसरी में चार से 7 साल तक के बच्चे शामिल होंगे।
-यदि आपके घर में दो बच्चे हैं तो आप राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर लाएं।
- किसी मित्र, पड़ोसी या अन्य किसी रिश्तेदार के बच्चों के साथ भी जोड़ी बनाई जा सकती है।
-जिनके यहां एक बच्चा है, किसी पारिवारिक मित्र या रिश्तेदार के बच्चे नहीं जोड़ी बनाने के लिए हैं तो मौके पर पहुंचे लोग भी आपसी समझदारी और सहमति से राधा-कृष्ण की जोड़ी के रूप में नाम मौके पर ही दे सकते हैं।
विज्ञापन

-राधा-कृष्ण की शीर्ष 10 जोड़ियां चुनी जाएंगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए व्हाट्सएप करें 7617566164

या फिर ई-मेल करें lko-cityreporter@lko.amarjala.com

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें