फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारा की अटल नगर आवासीय योजना में पंजीकरण की अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। एलडीए ने अटल नगर आवासीय योजना में पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। देवपुर पारा स्थित इस बहुमंजिला आवासीय योजना में अब 21 नवंबर तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। उधर, डालीबाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना में पंजीकरण की अवधि नहीं बढ़ाई गई है। इसमें पंजीकरण के लिए सोमवार अंतिम दिन है।




एलडीए ने चार अक्तूबर को डालीबाग की सरदार वल्लभ भाई पटेल व पारा की अटल नगर आवासीय योजना के लिए बुकिंग लॉन्च की थी। दोनों योजनाओं में वन बीएचके व टू बीएचके के कुल 2568 फ्लैट्स हैं। इनकी कीमत कम आय वाले लोगों के भी बजट में है। इनमें सबसे प्राइम लोकेशन पर डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बने 72 फ्लैटों के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में पंजीकरण की अवधि 21 नवंबर तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं। इसमें से वन बीएचके के 1,832, टू बीएचके के 664 फ्लैट हैं जो 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के हैं। इनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू है। एलडीए ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट का भी प्रावधान किया है। इससे आवंटियों व उनके परिवार में शामिल बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि की पर्याप्त सुविधा होगी। डालीबाग की सरदार वल्लभ भाई पटेल योजना में सोमवार तक ही पंजीकरण होंगे, जिसकी लॉटरी 10 नवंबर को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें