फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू के विद्यार्थी अव्वल

Mon, 03 Nov 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू के विद्यार्थी अव्वल
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विभाग की छात्रा अंजु बाला (चतुर्थ वर्ष), आयुष सिंह (चतुर्थ वर्ष) और अविरल द्विवेदी (द्वितीय वर्ष) की टीम ने इंदौर में आयोजित तृतीय डॉ. केएल ठकुराल मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के फैकल्टी ऑफ लॉ की ओर से आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के अलग-अलग विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 30,000 की नकद राशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें