फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहनलालगंज के लेखपत्रों का पंजीकरण अब सदर के पांच कार्यालयों में भी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र की अचल संपत्तियों से जुड़े लेखपत्रों के पंजीकरण के लिए अब पक्षकारों को सदर क्षेत्र के पांच उप निबंधक कार्यालयों का विकल्प भी मिलेगा। नई व्यवस्था 10 अगस्त से लागू होगी। इससे मोहनलालगंज उप निबंधक कार्यालय में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए होने वाली लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

निबंधन विभाग ने इसे समवर्ती क्षेत्राधिकार व्यवस्था नाम दिया है। इसके तहत मोहनलालगंज क्षेत्र के लेखपत्रों का पंजीकरण पक्षकार अपनी इच्छा से सदर के पांच उप निबंधक कार्यालयों में करा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय सदर का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद सॉफ्टवेयर पांचों कार्यालयों में से किसी एक में रैंडम आधार पर स्लॉट आवंटित करेगा।
अपर महानिरीक्षक निबंधन निरंजन कुमार ने बताया कि मोहनलालगंज कार्यालय में हर महीने 2500 से अधिक लेखपत्र पंजीकृत होते हैं। वहीं सदर के पांच कार्यालयों में कुल करीब 820 लेखपत्र प्रतिमाह पंजीकृत होते हैं। कार्यभार में अंतर के कारण मोहनलालगंज में स्लॉट जल्दी भर जाते हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से दूरदराज से आने वाले लोगों के समय और खर्च की बचत होगी। बुजुर्गों को भी सुविधा मिलेगी। विभाग के अनुसार वर्ष 2022 से प्रदेश के 20 जिलों में यह व्यवस्था लागू है। सदर क्षेत्र में इसके अच्छे परिणाम मिलने के बाद मोहनलालगंज को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें