फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 16 स्थानों पर शिविर लगाकर पंजीकरण किया जाएगा। सीडीओ के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों से पात्र लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक अपने आवेदन ऑनलाइन पोर्टल http://divyangjanup.upsdc.gov.in⁠ पर कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में समस्या होने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय पंचायत भवन परिसर, कैसरबाग में भी जमा कराया जा सकता है। शिविरों का आयोजन चार से 14 मई तक विकास खंड परिसरों एवं नगर पंचायत परिसरों में किया जाएगा।
विज्ञापन


पात्रता व आवश्यक शर्तें
- दिव्यांग प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड में न्यूनतम 40% दिव्यांगता (ट्राइसाइकिल हेतु 80% तक)।

- आय प्रमाण पत्र: ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 46,080 रुपये से कम व शहरी क्षेत्र के लिए 56,460 रुपये से कम

- आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/खंड विकास अधिकारी/पार्षद/ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत होना चाहिए।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आधार कार्ड की छायाप्रति

- दिव्यांगता प्रमाणपत्र

- एक पासपोर्ट साइज फोटो

- मोबाइल नंबर

000

शिविरों की तिथियां व स्थान
4 मई: विकास खंड परिसर व नगर पंचायत परिसर बीकेटी।

6 मई: विकासखंड परिसर माल, नगर पंचायत इटौंजा।

7 मई: विकास खंड परिसर व नगर पंचायत परिसर मलिहाबाद।

8 मई: विकास खंड परिसर व नगर पंचायत काकोरी।

11 मई: विकास खंड परिसर सरोजनीनगर, नगर पंचायत महोना।

12 मई: विकास खंड परिसर मोहनलालगंज, नगर पंचायत नगराम।

13 मई: विकास खंड परिसर व नगर पंचायत परिसर गोसाईंगंज।

14 मई: विकास खंड परिसर चिनहट व नगर पंचायत परिसर अमेठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें