लखनऊ। भंडारे के लिए अगर आपको सिलिंडर की आवश्यकता है तो जिला प्रशासन और नगर निगम को संपूर्ण विवरण के साथ सूचना देना जरूरी है। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि भंडारा आयोजित करने के लिए अब तक 25 लोग करीब 100 सिलिंडर की मांग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी आवेदकों से नगर निगम और प्रशासन को संपूर्ण विवरण के साथ सूचना देने संबंधी पत्र प्राप्त करने के बाद ही आवेदन पर विचार किया जा रहा है।