फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा दिखाकर चार बदमाशों ने लूटा ट्रक में लदा २६ लाख का रिफाइंड तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने असलहा दिखाकर ट्रक में लदा 26 लाख रुपये का रिफाइंड तेल लूट लिया। छह फरवरी को काकोरी के दुबग्गा स्थित मछली मंडी में ट्रक लावारिस हालत में मिला।
विज्ञापन

चालक व क्लीनर के होश में आने के बाद वारदात की जानकारी हुई। दोनों ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार रिश्तेदार के पास पहुुंचने की मिन्नतें करके चार बदमाश शाहजहांपुर से चढ़े थे और सीतापुर छोड़ने की बात कही थी।
छह दिन टालमटोल करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक काकोरी कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, बरेली के बिहारीपुर मेमरान निवासी मो. कासिम का ट्रक फरीदपुर के खंडेलवाल एडिबल ऑयल फैक्टरी से संबद्ध है।
विज्ञापन

कासिम के मुताबिक, ट्रक में रिफाइंड, सरसों और राइस ब्रांड ऑयल था। इसमें टिन व पैकेट भी थे। पांच फरवरी को ट्रक पर बस्ती के केदारनाथ तिलकराज फर्म केलिए 26 लाख रुपये का 1685 पेटी तेल लोड किया गया था।
चालक फिरोज और क्लीनर ने बताया कि फरीदपुर से दोपहर तीन बजे निकले थे। शाहजहांपुर में हरदोई मोड़ के पास पंक्चर होने पर टायर बदल रहे थे।
इस दौरान वहां खड़े चार लोगों ने सीतापुर तक छोड़ने की बात कही। मना करने पर मिन्नतें करने लगे और कहा कि रिश्तेदार की तबीयत ज्यादा खराब है। इस पर चालक ने चाराें को बैठा लिया।
रात 8 बजे मैगलगंज में चाय-नाश्ते के बाद ट्रक में बैठते ही एक ने असलहा निकालकर चालक को सटा दिया।
खैराबाद में सुनसान स्थान पर पहुंचने पर चालक को हटाकर एक बदमाश खुद ट्रक चलाने लगा और उसके तीन साथियों ने चालक व क्लीनर की आंख पर पट्टी बांध दी और नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
दोनों को दूसरे दिन सुबह छह बजे होश आया तो खुद को काकोरी के दुबग्गा स्थित मछली मंडी में पाया। ट्रक से सारा माल गायब होने पर मालिक को सूचना दी। आरोप है कि छह दिन टालमटोल करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
इटौंजा टोल प्लाजा तक लोड था ट्रक
ट्रक मालिक के मुताबिक, लखनऊ के इटौंजा टोल प्लाजा पर पर्ची कटाते वक्त तक माल लोड था। इसकी पुष्टि वहां के कैमरे से भी हुई है। इसके बाद लुटेरों ने कहां माल गायब किया, इसकी जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, टोल प्लाजा से लेकर मछली मंडी के बीच के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें