फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में ईमानदारी से काम करने वाले कोरोना योद्धाओ का हुआ सम्मान

विज्ञापन
जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की ओर से कोरोना योद्धा सम्मान समारोह - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की ओर से शुक्रवार को जवाहर भवन में समारोह आयोजित कर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोरोना योद्धा 90 कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षा गार्ड और पत्रकारों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय तथा महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि महासंघ लगातार आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों का सम्मान कर रहा है। इसी कड़ी में आज खाद एवं रसद विभाग, लोक सेवा अधिकरण उत्तरप्रदेश, मलेरिया विभाग, चिकित्सा शिक्षा, बैंक, पीडब्ल्यूडी, आदर्श कोषागार, पुलिस, पत्रकार तथा जवाहर भवन के सुरक्षा गार्डों को सम्मानित किया जा रहा है। ये सभी लोग आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं, जो कोरोना जैसी महामारी में दिन-रात काम करते रहे और अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में जब यातायात की व्यवस्था नहीं थी, उस वक्त कई कर्मचारी अपना काम करने के लिए कार्यालय पैदल ही आते थे। समारोह में मुख्य रूप से महासंघ के कर्मचारी नेता राम कुमार धानुक, अमित कुमार शुक्ला, अकील सईद बबलू, विजय श्रीवास्तव, अभय सिंह, अतुल कुमार आदि शामिल रहे। संचालन हास्य कवि मुकुल महान ने किया।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
समारोह में विनोद कुमार विनियंत्रक, चिरंजीव नाथ सिन्हा एडीसीपी, सुधीर सिंह प्रमुख संवाददाता अमर उजाला, श्याम बाबू शुक्ला, अवनीश कुमार, डॉ. आरपी सिंह, डीके मिश्रा, मलेरिया विभाग से अमरेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन शैल कुमारी पांडे, मधु अवस्थी, किरन, राम सकल, भोला, दिलीप सोनकर, प्रकाश कपूर, सोनम पटेल, डॉ. प्रभा वर्मा, रश्मि खरे, विनोद चौधरी, अमित उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक प्रभु दयाल साहू, नमिता मिश्रा, मोनिसा श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, नेहाल अहमद नकवी, पदम बहादुर थापा, अनुराग तिवारी, रामसेवक सिंह, अनिमेष बाजपेई सहित 90 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें