फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मार्च तक खुले रहेंगे लोहिया संस्थान के रेफरल सेंटर, 3 नवंबर से बंद करने का था ऐलान

Sat, 03 Nov 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
 कैंसर समेत खून की महंगी जांच करवाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। तीन नवंबर से सरकारी अस्पतालों में बंद होने वाले लोहिया संस्थान के रेफरल सेंटर अब मार्च तक खुले रहेंगे। ऐसे में पहले की तरह अस्पतालों से सैंपल लेकर जांच लोहिया संस्थान से होती रहेगी।
विज्ञापन


उप्र. हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग परियोजना के तहत वर्ष 2015 से बलरामपुर, सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, डफ रिन, झलकारी बाई अस्पताल में लोहिया संस्थान का रेफरल सेंटर खोला गया था। इसमें लोहिया संस्थान सरकारी अस्पतालों से मरीजों की जांच के लिए सैंपल लेता था। इसका भुगतान उप्र. हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना के तहत होता था।

हर अस्पताल पर करीब दो से तीन लाख रुपये का खर्च आता है। समय पर जांच का भुगतान न होने पर लोहिया संस्थान ने रेफरल सेंटर बंद करने की तैयारी कर ली थी। इस बाबत सितंबर में सभी अस्पताल के प्रभारियों को अवगत कराया था। अब लोहिया संस्थान ने रेफरल सेंटर बंद करने की समय सीमा बढ़ा दी है। यह सेंटर अगले वर्ष मार्च में बंद किए जाएंगे। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मार्च के बाद होगा फैसला

डेमो
अभी होती हैं ये जांचें
लोहिया संस्थान की पैथोलॉजी की प्रमुख डॉ. नुजहत हुसैन ने बताया कि रेफरल सेंटर की मदद से कैंसर, विटामिन डी3, ऑर्थराइटिस, डीएनए, थायरॉइड, विटामिन डी 12, कल्चर समेत तमाम महंगी जांचें की जाती हैं। 

सरकारी अस्पतालों में चल रहे रेफरल सेंटर नवंबर में बंद नहीं होंगे। लोहिया संस्थान से वार्ता के बाद यह सेंटर 30 मार्च तक चलेंगे। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। - डॉ. हर्ष शर्मा, अपर परियोजना निदेशक, यूपीएचएसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें