फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता बोलीं, भाजपा का हिस्सा है 'हुसैनी टाइगर

Sat, 19 Apr 2014 02:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से कांग्रेस विधायक हसन अहमद पर किए गए हमले का आरोप रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा पर लगाया है। रीता के अनुसार ये हमला भाजपा के कहने पर हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अहमद पर लखनऊ में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस समय हमला कर दिया जब वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

खुद को हुसैनी टाइगर का सदस्य बताते हुए हमलावरों ने विधायक की जमकर पिटाई की और पानी की बोतल व कॉफी फेंकते हुए भाग निकले।

हमलवारों ने मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाते हुए यह हरकत की। विधायक ने कैसरबाग कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

रीता का समर्थन करने आए थे

दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से विधायक हसन अहमद को कांग्रेस ने लखनऊ का आब्जर्वर बनाया है। वे कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के समर्थन के लिए बृहस्पतिवार को राजधानी पहुंचे थे।

कैसरबाग स्थित एक होटल में विधायक शाम करीब साढ़े चार बजे उर्दू मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच, अचानक एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोग वहां पहुंचे।

इन सभी ने मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ बोलने का आरोप लगाते हुए विधायक से प्रेस वार्ता बंद कर दिल्ली वापस जाने को कहा।

तब विधायक ने कहा कि वे मौलाना जव्वाद के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे। हम उनकी इज्जत करते हैं। इसी दौरान उन लोगों ने हसन पर पानी की बोतल व कॉफी फेंक दी और मारपीट करने लगे।

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई

पत्रकारों व होटल के स्टाफ ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावर भाग निकले।

सूचना पाकर रीता बहुगुणा जोशी व अन्य कांग्रेसी नेता होटल पहुंचे और विधायक का बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

इसके बाद कैसरबाग कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विधायक का कहना है कि हमलावर खुद को हुसैनी टाइगर का बता रहे थे।

इंस्पेक्टर आरबी साहू का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोषियों को चिहिन्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रीता ने भाजपा पर लगाया आरोप

विधायक हसन पर हुए हमले से नाराज लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने इसे भाजपा की साजिश बताया है।

साथ ही कहा कि यूपी में जंगलराज है। यहां कोई सुरक्षित नहीं है। रीता बहुगुणा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें