फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देना बैंक करेगा 1637 भर्तियां, करें आवेदन

Sun, 15 Jun 2014 10:50 AM IST
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देना बैंक वर्ष 2014-15 में विभिन्न पदों के लिए 1637 भर्तियां करने जा रहा है।
विज्ञापन


ये भर्तियां परिवीक्षाधीन अधिकारियों, विशेषज्ञता प्राप्त अधिकारियों और लिपिक पदों के लिए होंगी। शनिवार को लखनऊ आए बैंक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार ने यह जानकारी दी।

मौजूदा वित्त वर्ष में बैंक ने 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। इस दौरान 150 से 200 नई शाखाएं खोली जाएंगी। इनमें से 12 उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उप्र के 34 जिलों में देना बैंक की 67 शाखाएं हैं। अश्वनी कुमार ने बताया कि नई भर्तियों में 586 परिवीक्षाधीन अधिकारी, 217 विशेषज्ञता प्राप्त अधिकारी और 834 लिपिक के पद होंगे।

बैंक विशिष्ट एनआरआई शाखाएं खोलने, रिटेल प्रोसेसिंग केंद्र मजबूत करने और एमएमई प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित करने की योजना भी बना रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें