कुमार ने बताया कि पेट का विज्ञापन जनवरी में निकालने का विचार है। आयोग की बैठक में जल्द इस पर निर्णय होगा। आगामी पंचायत चुनाव व बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर मार्च-अप्रैल 2021 में पेट के आयोजित करने का प्रयास होगा।
इसमें शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो पाएंगे। ऐसे में इस परीक्षा में 30-35 लाख या इससे भी अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। पेट का आयोजन ऑफलाइन कराना पड़ेगा। इसलिए इसके लिए बड़ी तैयारी करनी होगी।