फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से शुरू होगी सेना में महिला पुलिस की भर्ती

Mon, 04 Jan 2021 08:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेना में महिला पुलिस की भर्ती रैली 18 से शुरू होगी और 30 तक चलेगी। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय सेना में सैनिक श्रेणी में महिला सैन्य पुलिस के दूसरे बैच की भर्ती रैली की प्रक्रिया शुरू होने जा  रही है।
विज्ञापन


उतर प्रदेश और उतराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए नामांकन के लिए लखनऊ के आर्मी मेडिकल सेंटर एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के स्टेडियम में 18 जनवरी से 30 जनवरी तक मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती रैली के लिए क्या अर्हताएं हैं इसके बारे में विस्तृत जानकारी 27 जुलाई 2020 की अधिसूचना में दी गई है। जानकारी www.joinindianarmy.nic.in  वेबसाइट पर उपलब्ध है। 27 जुलाई से 31 अगस्त तक जो पंजीकरण हुए थे, उसमें उतर प्रदेश के 5573 उम्मीदवार और उतराखंड के 325 अभ्यर्थी शामिल हैं। 

अभ्यर्थियों इसका रखें ध्यान
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दलालों-धोखेबाज व्यक्तियों से सावधान रहें और दवाओं के सेवन से बचें। अगर उम्मीदवार इस तरह के व्यवहार में शामिल पाए गए तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें