रामलला की संध्या आरती में मंगलवार से रोज 30 श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पास जारी किए जाएंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला की आरती में आम भक्तों को शामिल करने की तैयारी बहुत दिनों से की जा रही थी जो अब पूरी हो गई है। अब रोज आरती के लिए 30 श्रद्धालुओं को ट्रस्ट कार्यालय से पास जारी किया जाएगा। अभी फिलहाल सिर्फ संध्या आरती में ही भक्तों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।