लखनऊ। ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन के दिल्ली के अधिवेशन में राजकीय नर्सेज संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार को लगातार तीसरी बार अतिरिक्त महासचिव चुना गया। मंगलवार को बलरामपुर अस्पताल स्थित राजकीय नर्सेज संघ यूपी के प्रदेश कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया गया।
अशोक कुमार ने कहा कि नर्सेज के लिए एक देश, एक वेतनमान और भत्ते की मांग की गई। सरकारी अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सेज संवर्ग में निजीकरण व आउटसोर्सिंग प्रथा को खत्म किया जाए। ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन के सलाहकार जीके खुराना से अनुरोध किया गया कि पुरानी पेंशन को दोबारा लागू किया जाए। अधिवेशन में प्रदेश से राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्ष शार्ली भंडारी और लता सचान को उपाध्यक्ष व बबीता गोस्वामी, कौशल्या गौतम, पवन मिश्रा, वेल्मा वेक्टर, नेहा केशरवानी, बीना त्रिपाठी को सदस्य मनोनीत किया गया।