फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पुलिस फोर्स कम, जल्द होगी 35 हजार सिपाहियों की भर्ती: सीएम

Fri, 15 Apr 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
विज्ञापन
जल्द ‌‌न‌‌िकलेगी भर्ती - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने गुरुवार को सैफई में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बाद में बताया कि प्रदेश में 35 हजार सिपाहियों की भर्ती जल्द होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी खुशनुमा मूड में दिखाई दिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने युवाओं से एक-एक करके मुलाकात की। कुछ से कविताएं तो किसी से समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछा। सीएम करीब एक घंटे तक जनता से मिले। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि  सपा की यह पहली सरकार है, जिसने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस फोर्स की काफी कमी है। इतने बड़े प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए फोर्स पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए पढ़ाई जरूरी

अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही 35 हजार भर्तियां और निकाली जाएंगी। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।  

उन्होंने युवाओं से कहा कि नौकरी के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरों की अपेक्षा गांव के युवक अभी शिक्षा में पीछे हैं। इस कमी को दूर करना होगा। 

सपा सरकार गांवों में भी शहरों के समान शिक्षा देना चाहती है।  इस मौके पर सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, शरद यादव, शिवराम सिंह, रामबाबू यादव, संजीव यादव, भरत सिंह, राजवीर सिंह एवं प्रधान चंदगीराम आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें