प्रदेश सरकार ने विधानसभा में समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आरओ के 40 व एआरओ के 50 पदों पर यह भर्तियां होनी हैं। इसके लिए 25 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।
इन पदों पर 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।
यह आवेदन विधानसभा की वेबसाइट (http://uplegassembly.nic.in) से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका लिंक 25 नवंबर से वेबसाइट पर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित एक परीक्षा लेगा। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जाएंगे। परीक्षा कब और कहां होगी इसकी सूचना बाद में विधानसभा सचिवालय देगा।
सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को इसमें आवेदन के 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का ही शुल्क पड़ेगा। अभ्यर्थियों को वेबसाइट के जरिये ही ई-एडमिट कार्ड भी मुहैया कराया जाएगा। विधानसभा सचिवालय इस भर्ती परीक्षा को कई शहरों में कराएगा।