फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती: नया रिजल्ट घोषित, व्हाइटनर वाले बाहर

Fri, 26 Jun 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व पीएसी के प्लाटून कमांडर के पद पर 2011 में हुई भर्ती परीक्षा के संशोधित परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने कवायद अदालत के निर्देशों के बाद की। इसमें पिछली बार चयनित हुए कुल 810 अभ्यर्थी चयन से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


संशोधित नतीजे में बदायूं के गौरव सिंह प्रथम, संत रविदासनगर के नीरज कुमार दूसरे व प्रतापगढ़ के अनिमेष शुक्ला तीसरे स्थान पर आए हैं। जबकि महिलाओं में मिर्जापुर की रचना सांगवान प्रथम, प्रतापगढ़ की शाइस्ता दूसरे व मेरठ की ज्योति तीसरे स्थान पर रही हैं।

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि उच्च अदालत के निर्देशों का अनुपालन करते हुए मुख्य लिखित परीक्षा में अपनी ओएमआर आंसर शीट में ह्वाइटनर अथवा ब्लेड का इस्तेमाल करने वाले अभ्यर्थियों को हटाते हुए शेष अभ्यर्थियों को कुल अंकों की श्रेष्ठता के आधार पर आरक्षण से प्रावधानों के अधीन नए सिरे से चयनित किया गया है।
विज्ञापन


इस चयन प्रक्रिया में पूर्व में उप निरीक्षक के पद पर चयनित 750 और प्लाटून कमांडर के पद पर चयनित 60 अभ्यर्थियों को चयन से बाहर कर दिया गया है। इस तरह ह्वाइटनर व ब्लेड का इस्तेमाल करने वाले पूर्व में चयनित हुए कुल 810 अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

जानें, किस श्रेणी में कितने हुए चयन

इस चयन प्रक्रिया में नागरिक पुलिस के 3695 पदों के सापेक्ष अनारक्षित श्रेणी में 1774, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 928, अनुसूचित जाति श्रेणी में 722 व अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 22 और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण इस श्रेणी की अनभरी रिक्ति के सापेक्ष अनुसूचित जाति के 47, कुल 3493 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनमें 261 महिलाएं, 37 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आरक्षित और 17 भूतपूर्व सैनिक के अभ्यर्थी शामिल हैं।

इसी तरह प्लाटून कमांडर के 312 पदों के सापेक्ष अनारक्षित श्रेणी में 145, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 78, अनुसूचित जाति श्रेणी में 62 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी में अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण शून्य व इस अनुसूचित जनजाति की अनभरी रिक्ति के सापेक्ष अनुसूचित जाति के छह कुल 291 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। बोर्ड ने इन परीक्षा नतीजों को अपनी वेबसाइट पर भी डाउनलोड कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें