फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17,187 सरकारी नौकरियों के लिए यहां करे आवेदन

Mon, 22 Jun 2015 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व परिषद के निर्देशन में राजस्व लेखपाल और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर से ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


लेखपाल के लिए 13,600 पदों पर चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के जरिये होगा जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी के 3587 पदों पर सीधे इंटरव्यू के द्वारा भर्ती होगी।

लेखपाल भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के लिए राजस्व परिषद व जिलों की वेबसाइट और ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए आयोग की वेबसाइट आवेदकों के लिए खोल दी गई है।

राजस्व परिषद ने लेखपाल भर्ती के लिए 22 जून से 22 जुलाई तक आवेदन का मौका दिया है जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी केलिए आवेदन लेने का काम 22 जून से शुरू होगा और 13 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती से जुड़ी प्रमुख सूचनाएं

- शुल्क जमा करने का काम शुरू, आवेदन आज से
- पहले शुल्क जमा करेंगे फिर होगा आवेदन
- 22 जून से 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन
- 10 अगस्त से परीक्षा की तिथि तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे

- 80 नंबर की लिखित परीक्षा में 100 सवाल होंगे
- 20 नंबर का होगा इंटरव्यू
- bor.up.nic.in पर किए जा सकेंगे आवेदन

- योग्यता: इंटरमीडिएट या समकक्ष
- लिखित परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर साक्षात्कार के लिए तीन गुना तक अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे

- हेल्पलाइन : 18001800248, 18001800249
- हेल्पडेस्क : 0522-2997773, 0522-2997773, मोबाइल नंबर- 9453819323, 9453819324, 9453819325, 9453819340, 9453819341, 9453819357, 9453819385
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती

पदों की संख्या : कुल 3587, अनारक्षित-2041, अनुसूचित जाति-614, अनुसूचित जनजाति-56, अन्य पिछड़ा वर्ग-876। इनमें 72 पद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 179 पद पूर्व सैनिक व 717 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

- 22 जून से 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने का मौका
- भर्ती सीधे साक्षात्कार के आधार पर होगी
योग्यता: इंटरमीडिएट या समकक्ष, साथ में कंप्यूटर में डोएक सोसाइटी का सीसीसी प्रमाणपत्र जरूरी

इन्हें मिलेगी वरीयता: प्रादेशिक सेवा में कम से कम दो साल की सेवा, एनसीसी का बी सर्टिफिकेट व ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार
-  upsssc.gov.in पर किए जा सकेंगे आवेदन

- यदि अधिक आवेदन आए और आयोग को सभी का इंटरव्यू लेने में असुविधा हुई तो आयोग स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिये साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या की एक सीमा तय कर देगा
- हेल्पलाइन नंबर- 0522-2720814
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें