उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने धर्मांतरण को राष्ट्र विरोधी कृत्य करार दिया। वहीं संघ प्रमुख के उस बयान से सहमति जताई जिसमें उन्होंने घर वापसी को जायज करार दिया है।
कहा कि किसी काल खंड में यदि कोई लोभ लालच या दबाव में दूसरे धर्म में चला गया और वह अपने धर्म में लौट रहा है तो इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, जबकि प्रदेश सरकार उस पर रोक लगा रही है।
सदर सांसद ने धर्मांतरण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, कोर्ट ने पांच बालिकाओं के जबरन धर्म परिवर्तन पर रोक लगाकर प्रदेश सरकार को आईना दिखाया है।
अच्छा होता प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और गुजरात की तर्ज पर धर्मांतरण की गतिविधियों पर रोक लगाती पर यह सरकार विपरीत कार्य कर रही है।